{"_id":"581b80fb4f1c1bae31437c75","slug":"on-opposing-piracy-killing-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का विरोध करने पर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का विरोध करने पर किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सतौरा में दो घरों से डेढ़ लाख रुपये का सामान चुराकर जा रहे बदमाशों से टोकने व विरोध करने पर एक किसान पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरन चीखपुकार सुनकर आसपास के किसानों को आता देख बदमाश भाग गए।
गांव सतौरा निवासी घनश्याम व उसके पड़ोसी रामपाल यादव के घर में घुसकर बीती रात बदमाशों ने करीब 26 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। बाद में एक खेत के पास बक्से खोलकर सामान निकाल रहे थे। तभी खेत में सो रहा इसी गांव का किसान शारदा प्रसाद खटपट की आवाज सुनकर जाग गया। बदमाश होने की आशंका मे शारदा प्रसाद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही बदमाशों को ललकारने लगा। अपनी तरफ किसान को आता देख बदमाश सामान समेटकर लेकर जाने लगे। तभी वहां पहुंचे किसान ने इसका विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों उसकी लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
इस बीच अन्य खेतों में मौजूद लोग जागे और घटनास्थल की ओर दौड़े। यह देख बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंचे अन्य किसानों ने शारदा प्रसाद की हत्या की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे पृहलाद ने घटना की रिपोर्ट थाना महोबकंठ में अज्ञात बदमाशों केेे खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। वहीं चोरी के बाद टोकने पर किसान की हत्या करने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।