फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old man who tried to intervene dies after being hit by a stick

Mahoba News: बीच-बचाव करने गए वृद्ध की लाठी लगने से मौत

Fri, 11 Oct 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 11 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old man who tried to intervene dies after being hit by a stick
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के महेबा गांव में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए वृद्ध की लाठी लगने से मौत हो गई। किसी भी पक्ष ने देर शाम तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

महेबा गांव में शुक्रवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। विवाद बढ़ता देख गांव का वृद्ध महादेव (70) बीच-बचाव करने पहुंच गया। तभी मारपीट के दौरान एक लाठी महादेव के सिर पर लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed