फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old man drowned while bathing in the river, dead body found stuck in bushes

Mahoba News: नदी में नहाते समय वृद्ध बहा, झाड़ियों में फंसा मिला शव

Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man drowned while bathing in the river, dead body found stuck in bushes
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ क्षेत्र से निकली क्योलारी नदी में नहाने गया वृद्ध पानी के तेज बहाव में बह गया। 18 घंटे बाद उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरोकलां गांव निवासी आशाराम अहिरवार (65) गुरुवार की दोपहर गांव के बाहर से निकली क्योलारी नदी पर बने चेकडैम में नहाने गया था। देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात में पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे पहुंचकर जांच की। जहां वृद्ध के कपड़े, बाल्टी, लोटा व घड़ी रखी मिली। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई। नदी का जलस्तर अधिक होने के चलते रात में उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तलाशी के दौरान गोताखोरों को नदी के किनारे झाड़ियों में वृद्ध का शव फंसा मिला। आशंका जताई जा रही है कि पानी का बहाव तेज होने के चलते वृद्ध नहाते समय बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed