फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Old man dies under suspicious circumstances in passenger train

Mahoba News: पैसेंजर ट्रेन में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Old man dies under suspicious circumstances in passenger train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। झांसी से चलकर बांदा जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृद्ध के शरीर में कोई हलचल न होने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद छतरपुर के थाना हरपालपुर के कैथोकर गांव निवासी राजाराम राजपूत (60) झांसी-बांदा पैसेंजर ट्रेन से महोबा आ रहा था। हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। वृद्ध की हालत गंभीर देख बोगी में सवार यात्रियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी महोबा पुलिस ने अचेत अवस्था में वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र रविंद्र राजपूत ने बताया कि पिता कुछ वर्ष से साधु जीवन जीने लगे थे और मंदिर-मंदिर में जाते थे। साथ ही ट्रेन से सफर करते थे। गुरुवार को सूचना मिली की झांसी स्टेशन में उनकी तबियत खराब हो गई है, लेकिन वहां जाने पर वह नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि झांसी-बांदा पैसेंजर ट्रेन से चले गए और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। घटना से पत्नी मुल्ली देवी, पुत्र सुरेश, प्रेमनारायण, रविंद्र व देवेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed