फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Officials should not pass time, revenue collection should be as per target: DM

अधिकारी टाइमपास न करें, लक्ष्य के अनुरूप हो राजस्व वसूली ः डीएम

Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Officials should not pass time, revenue collection should be as per target: DM
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सख्त लहजे में हिदायत दी, कि अधिकारी सिर्फ टाइमपास न करें, बल्कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूलने में तेजी लाएं। खनन विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के कर-करेत्तर से संबंधित भू-राजस्व, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, राज्य उत्पाद शुल्क, व्यापार कर, वाहन माल यात्री कर, विद्युत देय, मनोरंजन कर, शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, सड़क व पुल, नगर निकाय, नजूल, बचत विभाग, मंडी समिति, संग्रह विभाग, बांट माप, पर्यटन, राज्य सड़क परिवहन निगम, जिला पंचायत व श्रम प्रवर्तन विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। इन विभागों में से सिर्फ जिला पंचायत, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, बचत विभाग, मंडी समिति, बांट माप ही ऐसे विभाग पाए गए, जिनकी राजस्व प्राप्ति शत-प्रतिशत है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। जिन विभागों की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के सापेक्ष कम है, उन्हें लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के बावजूद कनेक्शन जोड़ कर विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरएसवर्मा, एडीएम न्यायिक पूनम निगम, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, एसडीएम चरखारी राजेश यादव, एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed