{"_id":"57434c9b4f1c1bba7d690dfa","slug":"of-household-goods-in-the-house-fire-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":" मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख
अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 24 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के सिजहरी गांव में एक घर में लगी आग बुझाते ग्रामीण ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर थाना के अंर्तगत सिजहरी गांव में एक घर में आग लगने से गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सिजहरी गांव निवासी चतुरा पुत्र खरया के मकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों नेआसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक मकान में रखी छह हजार की नगदी, दो बोरा गेहूं, एक बोरी आटा, चावल, कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कच्चा घर जलने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। मकान में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना देकर सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाई है।