फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now you can book roadways bus a week in advance

Mahoba News: अब एक सप्ताह पहले से ही बुक कर सकेंगे रोडवेज बस

Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now you can book roadways bus a week in advance
महोबा-हमीरपुर। शादी-विवाह के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग एक माह पहले की जगह अब सप्ताह भर पहले ही कराई जा सकेगी। बुकिंग समय घटने से डिपो की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो के बेड़े में 135 बसें शामिल हैं। जिनमें 15 बसें अनुबंधित हैं। यह बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होगी हैं। शादी-विवाह के लिए बसों की बुकिंग कराए जाने को लेकर परिवहन निगम की ओर से नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रोडवेज बस की बुकिंग अब लोग निजी बस की तरह आसानी से करा सकेंगे। डिपो की ओर से बसों की बुकिंग की प्रक्रिया आसान कर दी है। अब एक माह की जगह एक सप्ताह पूर्व ही बरात, पिकनिक या किसी अन्य कार्य के लिए लोग बस की बुकिंग करा सकेंगे। इससे महोबा डिपो की कमाई बढ़ेगी। निजी कार्यक्रम के लिए 400 किलोमीटर व 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये में बसों की बुकिंग करवाई जा सकती है। सहालग के दिनों में वाहनों की मारामारी के बीच बुकिंग समय सीमा कम करने का लाभ विभाग को मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि निजी कार्यक्रमों के लिए बसों की बुकिंग किए जाने के दिशा-निर्देश मिले हैं। लोग आसानी से रोडवेज बसों की बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बुकिंग के लिए देना होगा प्रार्थना पत्र

महोबा। शादी या पिकनिक के लिए बस की बुकिंग कराने को डिपो कार्यालय पर आकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके साथ ही शादी का कार्ड भी लगाना होगा। 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर 69.52 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 400 किमी तक के लिए 27,808 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि निजी बस संचालक इतनी दूरी के लिए 30 हजार रुपये से अधिक तक वसूल कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed