फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now the Khajuraho-Kurukshetra train will run under the name Geeta Jayanti Express.

Mahoba News: अब गीता जयंती एक्सप्रेस के नाम से चलेगी खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now the Khajuraho-Kurukshetra train will run under the name Geeta Jayanti Express.
महोबा। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो से चलकर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को जाने वाली ट्रेन अब गीता जयंती एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। रेलवे की ओर से खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन का नाम बदल दिया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन बुंदेलखंड के लोगों को हरियाणा राज्य से जोड़ती है। खजुराहो रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन यह ट्रेन शाम 6.35 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है जबकि वापसी में कुरुक्षेत्र से प्रतिदिन दोपहर 3.10 बजे चलती है। जिले में महोबा से हरियाणा के लिए कोई ट्रेन नहीं है। कुरुक्षेत्र दिल्ली से 156 किमी दूरी पर स्थित है। इस ट्रेन के संचालन के पहले यहां के लोग पहले दिल्ली तक ट्रेन से जाते थे। इसके बाद का सफर अन्य माध्यम से पूरा करते थे। खजुरहो-ललितपुर रेलवे ट्रैक शुरू होने के बाद रेलवे की ओर से खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। हरियाणा जाने के लिए जनपद महोबा के लोग पहले खजुराहो से इस ट्रेन के माध्यम से कुरुक्षेत्र तक का सफर करते हैं। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन अब गीता जयंती एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed