फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Now the data of Shikshamitras will be updated on the Manav Sampada portal

Mahoba News: अब मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होगा शिक्षामित्रों का डाटा

Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now the data of Shikshamitras will be updated on the Manav Sampada portal
महोबा। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। जल्द शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षामित्रों का डाटा अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 840 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में 743 शिक्षा मित्र तैनात हैं। शिक्षामित्र काफी समय से मूल विद्यालयों में वापसी की मांग कर रहे थे। शिक्षामित्रों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किए जाने को लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें शिक्षामित्रों का नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी है। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षामित्रों का डाटा अपडेट करने में यदि किसी तरह की कोई कमी मिलती है तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। शिक्षामित्रों का डाटा अपडेट करने के बाद विभागीय अधिकारी की ओर से इससे संबंधित एक प्रमाण पत्र भी देना होगा। ऐसे में अब विभागीय स्तर से शिक्षामित्रों के मूल विद्यालयों में वापसी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालयों में पहुंचेंगे और उनकी यह मांग पूरी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed