फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Not cleaning station fierce looking DRM

स्टेशन में सफाई न देख भड़के डीआरएम

Sun, 04 Oct 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 04 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Not cleaning station fierce looking DRM
महोबा/कुलपहाड़ । उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम एसके अग्रवाल ने शनिवार को महोबा और कुलपहाड़ रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन में सफाई न होने से डीआरएम ने नाराजगी जताई, साथ ही नियमित रेलवे स्टेशन की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर महोबा रेलवे विकास मंच ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर दूसरी बुकिंग विंडो चालू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डीआरएम ने शनिवार को सुबह महोबा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन पर सफाई न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआरएम के कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन महोबा में डिस्प्ले बोर्ड चालू पाए गए। डीआरएम ने यात्रियों के पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी। स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था के बाबत उन्होंने पार्किंग का ठेका कराने के निर्देश दिए। महोबा विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश अवस्थी, उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, अनिल चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर दूसरी टिकट खिड़की खोले जाने की मांग की। इसके बाद डीआरएम स्पेशल गाड़ी से कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर स्टेशन की  साफ सफाई का जायजा लिया। कुलपहाड़ विकास समिति के अध्यक्ष राधेलाल यादव ने डीआरएम को ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन के उत्तरी हिस्से में बस्ती बसी है, इसलिए प्लेटफार्म उत्तर की तरफ बनवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन की नियमित सफाई के लिए कर्मचारी की तैनाती किए जाने की मांग की है, साथ ही रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं, जिस पर डीआरएम ने छह माह के अंदर सुविधाएं दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed