{"_id":"589213b34f1c1b0e23e7ff93","slug":"nomination-of-five-candidates-in-both-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों सीटों पर पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों सीटों पर पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त देखकर बुधवार को जिले की दोनों विधान सभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। कलक्ट्रेट परिसर के नामांकन कक्ष में महोबा विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू, भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी और बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन किया तो चरखारी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत और भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने नामांकन किया।
जबकि बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को ही पर्चा दाखिल कर दिया था। नामांकन को लेकर सुबह से ही कलक्ट्रेट में क़ड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरने के साथ दाखिल किए गए आय व्यय के ब्योरे से एकाध को छोड़कर सभी प्रत्याशी करोड़पति निकले। प्रत्याशियों ने हलफनामें के साथ चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दाखिल किया।
महोबा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू पर एक भी मुकदमा नहीं है। वह पूरी तरह से बेदाग छवि के हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए उत्तीर्ण सिद्ध गोपाल महोबा से 2002 में सपा से विधायक रह चुके है। इनकी चल और अचल संपत्ति 45.55 करोड दर्शाई गई है।
विज्ञापन
यह 230 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के मालिक हैं। इनके पास एक राइफल, एक रिवाल्वर भी हैं। इनकी पत्नी विनीता साहू के पास 23 एक़ड़ जमीन है। 44 लाख नगदी है। सिद्धगोपाल ने कहा कि स्वच्छ छवि बदलते परिवेश में राजनीति की जरूरत है। वह अपनी छवि के लिए जनता के बीच पसंद किए जाते हैं। यही पसंद वोट में बदलेगा।
एमए पास राकेश हैं करोड़पति
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी एमए उत्तीर्ण है। इन पर भी कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। इनकी चल संपत्ति 2.27 करोड़ और अचल संपत्ति एक करो़ड़ 27 लाख। जबकि पत्नी के नाम 1.27 करोड़ चल संपत्ति। सोने के जेवर है 150 ग्राम। इन्हें अपने ब्यौरे में किसी असलहे का जिक्र नहीं किया है। इनका कहना है कि वह पहले भी जनता की सेवा कर चुके हैं। अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के दम पर दोबारा मौका मिलेगा।
वर्ष 1996 में सपा से विधायक रहे अरिमर्दन सिंह ने इस बार बसपा के टिकट पर महोबा सीट से पर्चा भरा है। वह इंटरमीडिएट पास हैं। इन पर पांच मुकदमे हैं। इन्होंने अपनी संपत्ति नौ करोड दर्शाई है। ये 500 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के मालिक है। 26 एक़ड़ जमीन है। अरिमर्दन का कहना है कि उन्हें हर समाज का वोट मिलेगा।
विधानसभा चरखारी की सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत साक्षर है। इन्होंने 12 लाख रुपये संपत्ति दर्शाई है। इन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इनके पास चल संपत्ति 39 लाख और 17 लाख की अचल संपत्ति है। इनके पास सिर्फ 100 ग्राम सोना और 250 ग्राम चांदी है।
चरखारी से भाजपा प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत स्नातक की डिग्रीधारक है। पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनके ऊपर डकोर, आटा जनपद उरई, हुसैनगंज लखनऊ में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे बलबे व मारपीट के दर्ज है। इनकी चल अचल संपत्ति 11 करोड है। 450 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी के मालिक है। इनके पास एक रिवाल्वर है।
आरओ की ढिलाई के चलते प्रत्याशियों और समर्थकों को घंटों अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को चरखारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत करीब एक बजे नामांकन करने पहुंचे। इसके 10 मिनट बाद चरखारी सीट से ही सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत नामांकन करने पहुंची। कक्ष में पहले से नामांकन कर रहे भाजपा प्रत्याशी घंटों बाद बाहर आने के कारण सपा प्रत्याशी को एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। आरओ की धीमी कार्यप्रणाली पर समर्थकों ने असंतोष जताया।
कन स्थल से एक किमी दूर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। प्रत्याशियों की गाड़ियों को भी कलेक्ट्रेट के अंदर नहीं घुसने दिया।