फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Newborn dies in women's hospital, negligence alleged

Mahoba News: महिला अस्पताल में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies in women's hospital, negligence alleged
महोबा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना कबरई के धरौन गांव निवासी राजबहादुर अहिरवार की पत्नी फूला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला अस्पताल लाए। पहले डॉक्टरों ने सीजर ऑपरेशन होने के बात कही। बाद में सामान्य प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये ले लिए गए। प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर परिजन भड़क गए। पति का आरोप है कि प्रसव के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने तीन हजार रुपये ले लिए। रात में अचानक नवजात की हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने बच्चे को ऑक्सीजन देने के बजाय उपकरण उसे थमा दिए। आरोप लगाया कि डॉक्टर केवल बच्चे को रेफर करने की बात करते रहे लेकिन समय पर कोई प्रभावी उपचार नहीं किया गया। पीड़ित ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीएमएस डाॅ. आरके चौरिहा का कहना है कि इस तरह की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed