फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   new lady district hospital openinig in mahoba

महोबाः महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी परिवार होगा सेहतमंद: प्रभारी मंत्री

Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
new lady district hospital openinig in mahoba
नवनिर्मित महिला जिला अस्पताल का फीता काटकर लोकार्पण करते राज्यमंत्री, डीएम व भाजपा नेता - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जी. एस धर्मेश ने बुधवार को महिला अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है। खासतौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाएं स्वस्थ होंगी, तभी वह अपने परिवार की सेहत का अच्छे से ख्याल रख सकेंगी। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिले में आधुनिक सेवाओं से लैस जिला महिला अस्पताल के नए भवन को तैयार कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला अस्पताल का पुराना भवन छोटा होने से आपातकालीन चिकित्सा में मरीजों को काफी कठिनाई होती थी। नवीन भवन बनने से मरीजों को आपात स्थिति में सुलभ व पर्याप्त चिकित्सा सेवा मिलेगी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर मंत्रोच्चारण के बाद फीता काटकर महिला जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि जिलेवासियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। यह पहला महिला अस्पताल है जहां लिफ्ट सेवा मिलेगी। एक साथ 15 लोग लिफ्ट का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट-13 के द्वारा डेढ़ वर्ष में निर्माण कार्य कराया गया है। नए भवन की लागत लगभग सात करोड़ है। इसमें रैंप सेवा, सीसीटीवी कैमरे, दो प्राइवेट वार्ड, वेंटिंग कक्ष, आईसीयू वार्ड, मीटिंग हाल व अलार्म इत्यादि की सुविधा है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सदर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आरपी मिश्रा, डीपीएम ममता अहिरवार, डॉ. गुलशेर अहमद, डॉ. केपी गुप्ता, रामजी गुप्ता, मनोज लाल, डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह, शिवकुमार व डॉ. पीडी अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed