फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Neighbor's house also burnt due to fire in brothers' house

तीन मकानों में लगी आग से नकदी समेत हजारों का माल जला

Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's house also burnt due to fire in brothers' house
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के लुहेड़ी गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों के कच्चे घरों में आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने पड़ोसी के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक तीनों घरों में रखी नकदी, गृहस्थी समेत कीमती सामान जल गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

लुहेड़ी गांव निवासी महेंद्र अहिरवार व उसके भाई बब्बू के घर अगल-बगल स्थित हैं। बुधवार की दोपहर अचानक महेंद्र के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों ने भाई बब्बू व पड़ोसी बिरजी के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
विज्ञापन

आग से महेंद्र के घर में रखी दो हजार की नकदी, पांच क्विंटल खाद्यान्न, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जल गया। इसी तरह बब्बू व बिरजी के घरों में भी हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। पीड़ितों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से नुकसान का आंकलन कराकर सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed