{"_id":"5d0e72fc8ebc3e67cc6d5836","slug":"negative-attack-on-maternal-uncle-serious-condition-mahoba-news-knp497402569","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे ने मामा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे ने मामा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
महोबा। शहर के बिच्छू पहाड़िया कांशीराम कालोनी के समीप स्थित बारातशाला में मकान बनाकर रह रहे मामा पर मामूली बात को लेकर भांजे ने चारपाई की पाटी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिच्छू पहाड़िया के समीप स्थित बारातशाला में अमित (27) पुत्र विजय सिंह परिवार सहित रहता है। वह चार पहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को अमित ने तीन माह से रह रही बहन बबली को अपनी ससुराल जाने के लिए कहा। जिससे नाराज बहन ने अपने पुत्रों को फोन से बुला लिया। घर पहुंचे दो पुत्रों में से एक ने समीप में रखी चारपाई की पाटी से अपने मामा अमित के सिर पर प्रहार कर दिया।
जिससे उसका सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर गया। बीच बचाव करने आई पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अमित को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना मिलते ही भटीपुरा चौकी प्रभारी हरीराम सिंह अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।