फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   NEET student missing from hospital found; she had gone to the sub-jail to meet her boyfriend

Mahoba News: अस्पताल से लापता नीट छात्रा मिली, प्रेमी से मिलने गई थी उप कारागार

Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
NEET student missing from hospital found; she had gone to the sub-jail to meet her boyfriend
-दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट छात्रा ने आरोपियों को बताया निर्दोष
विज्ञापन

-इलाज के बहाने अस्पताल आई छात्रा सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में चर्चित नीट छात्रा मामले में शनिवार को एक बार फिर नया मोड़ आ गया। मां के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल आई छात्रा लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सड़क पर अकेले भागती नजर आई। चार घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को पुलिस ने खोज लिया। उसने बताया कि वह उप कारागार में बंद प्रेमी से मिलने गई थी। न्यायालय पहुंचकर जमानत प्रार्थना पत्र दिया। उसने आरोपियों को निर्दोष बताया।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 26 वर्षीय छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में छात्रा को खोज लिया गया था। छात्रा ने दुष्कर्म, अपहरण, नशीली इंजेक्शन लगाने व सिगरेट से दागने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें वह स्वेच्छा से शादी करते नजर आ रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो अभी भी उप कारागार महोबा में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नीट छात्रा पेटदर्द की शिकायत होने पर मां के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल आई और लापता हो गई। मां ने अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोज किया। उसने बताया कि वह उप कारागार में बंद अपने प्रेमी मोहित से मिलने गई थी। न्यायालय पहुंचकर जमानत प्रार्थना पत्र दिया और इसमें कहा कि आरोपित निर्दोष हैं, उन्हें झूठा फंसाया गया है। उसके साथ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के कहने पर बयान दिए थे। छात्रा ने कहा कि अब उसे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। उधर सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अभी उसका बयान लिया जाएगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि छात्रा को शीघ्र बरामद किया गया। पहले वह उप कारागार गई। इसके बाद कचहरी गई। छात्रा अब अपने बयान बदल रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed