फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Natural farming will be done in 2,300 hectaresNatural farming will be done in 2,300 hectares

Mahoba News: 2,300 हेक्टेयर में की जाएगी प्राकृतिक खेती

Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Natural farming will be done in 2,300 hectaresNatural farming will be done in 2,300 hectares
महोबा। भारत सरकार के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया गया। कृषि सखियां क्लस्टर बनाकर किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ेंगी। जिले में इस बार 2,300 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके लिए 46 क्लस्टरों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कबरई ब्लॉक सभागार में आयोजित कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीक से अवगत कराया गया। उप कृषि निदेशक डाॅ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि कम लागत में अधिक उत्पादन दिलाकर किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती में उर्वरक या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें गाय के गोमूत्र से किसानों को बीजामृत, जीवामृत, धनजीवामृत आदि बनाने की विधि बताई जाएगी। प्राकृतिक खेती से खेत की मिट्टी बीमार नहीं होती और उपज भी बेहतर होती है। बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए गठित किए जा रहे 46 क्लस्टरों के किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक सिखाकर दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग के डॉ. अतुलेंद्र विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह राजपूत, शुभम मिश्रा, रूद्र प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed