फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Natural farming reduces input costs and increases soil fertility.

Mahoba News: प्राकृतिक खेती से घटती है लागत, बढ़ती है मिट्टी की उर्वरा शक्ति

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Natural farming reduces input costs and increases soil fertility.
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक सभागार में कृषि गोष्ठी व कृषि निवेश मेला का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. हरिप्रकाश नामदेव ने शून्य बजट आधारित प्राकृतिक खेती, जल‑संचयन और फसल विविधीकरण के लाभों के बारे में बताया। कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल लागत घटाती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि विभाग की कृषियंत्र, सोलर पंप, फसल बीमा आदि योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रुद्र प्रताप मिश्रा ने प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक मॉडल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अवगत कराया। किसानों को जैविक कीट नियंत्रण व कंपोस्ट तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। बीज गोदाम प्रभारी रामजीवन ने उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता और सरकारी अनुदान के बारे में बताया। कृषि निवेश मेले में स्टाॅल लगाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग से शीतल प्रसाद, ऋषिकेश, सत्येंद्र, सोनेलाल, अशोक, सुनील, किसान सुरेंद्र कुमार, प्रेमलाल, रामचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed