{"_id":"69cc1b2b56c6fb59fb0fa260","slug":"namdhari-variety-of-chilli-crop-will-flourish-on-the-land-of-bundelkhand-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123854-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुंदेलखंड की धरती पर लहलहाएगी नामधारी प्रजाति की मिर्च की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुंदेलखंड की धरती पर लहलहाएगी नामधारी प्रजाति की मिर्च की फसल
Wed, 01 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 10 परिचय-बेलाताल स्थित हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही मिर्च की पौध। संवाद
महोबा। बुंदेलखंड की धरती पर अब नामधारी प्रजाति की मिर्च की फसल लहलहाएगी। मिर्च की नई प्रजाति की यह पौध कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में स्थित हाईटेक नर्सरी में तैयार की गई है। बुंदेलखंड के 150 गांवों के करीब 380 किसानों ने यह पौध लेकर अपने खेतों में लगाई है। बुंदेलखंड की जलवायु को देखते हुए यह पौध तैयार की गई है। ताकि, किसान मिर्च की बेहतर पैदावार कर अच्छा मुनाफा कमा सकें।
उद्यान विभाग की ओर से तैयार की गई हाईटेक नर्सरी में हाईब्रिड तरीके से पौध तैयार किए जाते हैं। यहां किसी भी मौसम में पौध तैयार करने की व्यवस्था है। हाईटेक नर्सरी का तापमान पौध की जरूरत के अनुसार घटाया व बढ़ाया जा सकता है। उद्यान विभाग की ओर से नर्सरी में मिर्च व बैंगन के करीब डेढ़ लाख पौधे तैयार किए गए। इन पौधों को जनपद महोबा, हमीरपुर, छतरपुर, झांसी, बांदा आदि के करीब 380 किसान अपने खेतों में लगाने के लिए ले गए। हालांकि, अभी नर्सरी में मिर्च के 12 हजार व बैंगन के करीब 18 हजार पौधे शेष बचे हैं। इन पौधों को लेने के लिए किसान आ रहे हैं। उद्यान निरीक्षक देवीचरण कुशवाहा ने बताया कि जनपद महोबा में करीब 30 हेक्टेयर कृषि भूमि में मिर्च की पौध लगाई गई है। अभी यह पौध लगाने के बाद जुलाई माह में मिर्च की फसल की पैदावार मिलने लगेगी। तब 14-14 दिन के अंतराल में फसल की तुड़ाई होगी। करीब तीन माह तक मिर्च का उत्पादन होगा। नामधारी प्रजाति की मिर्च की पौध यहां की जलवायु की अनुकूल है। इससे किसानों को मिर्च की फसल की बेहतर पैदावार मिलेगी। किसानों को पौध लेने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। हाईटेक नर्सरी के माध्यम से किसानों को पौध मुहैया कराए जा रहे हैं।