{"_id":"637d0cc2043b9c5254184eec","slug":"naliya-chokekarwai-mahoba-news-knp7297081108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डीएम के निरीक्षण में चोक मिलीं नालियां, दो सफाई नायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डीएम के निरीक्षण में चोक मिलीं नालियां, दो सफाई नायक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। डीएम ने ऊदल चौक व माथुरन पुरा वार्ड का निरीक्षण किया। नालियों में गंदगी व जलभराव मिलने पर दोनों वार्डों के सफाई नायकों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को ऊदलचौक वार्ड के निरीक्षण में डीएम मनोज कुमार ने मोहल्ले वासियों से नियमित सफाई की जानकारी ली। सड़क किनारे पत्थर, गंदगी व मलबा पड़ा होने पर लोगों ने बताया कि महीनों से यह कचरा नहीं उठाया गया है। जगह-जगह नालियां चोक मिलीं। गंदा पानी भरा होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर सफाई नायक करन कुमार को फटकार लगाते हुए निलंबित करने के निर्देश दिए। वार्ड में एक स्थान पर लकड़ी का टाल खुला होने पर उसे शहर से बाहर स्थापित कराने को कहा।
इसके बाद डीएम ने माथुरन पुरा वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां भी नालियों में गंदगी मिली। जिस पर सफाई नायक प्रदीप कुमार को निलंबित करने और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के पालिका ईओ को निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीएम रूबी बानो, अरुण शुक्ला, रामसेवक आदि मौजूद रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दोनों सफाई नायकों प्रदीप कुमार व करन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुर्गा बिक्री का लाइसेंस न दिखाने पर कार्रवाई
शहर के मोहल्ला काजीपुरा में निरीक्षण के दौरान मन्नान नामक युवक घर के अंदर मुर्गा काटकर बेचते मिला। डीएम ने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों पर लगे हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगाकर टंकी स्थापित करने के लिए ईओ को निर्देशित किया। माथुरनपुरा में एक निजी घर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम ने निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया गुप्ता ने सरकारी भवन उपलब्ध न होने पर निजी भवन में संचालन की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने ईओ को आगामी बोर्ड की बैठक में निजी भवनों में संचालित केंद्रों को पालिका की भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए।