{"_id":"638cdcdd4cdf221931362dc5","slug":"nahar-patri-break-water-flow-mahoba-news-knp731772641","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अर्जुन बांध से निकली नहर टूटी, कस्बा खरेला के मुख्य बाजार में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अर्जुन बांध से निकली नहर टूटी, कस्बा खरेला के मुख्य बाजार में भरा पानी
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। अर्जुन बांध से निकली खरेला-बरायं नहर टूटने से कस्बा खरेला के मुख्य बाजार में पानी भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश है। नहर पटरी टूटने से पांच गांव के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है।
सिंचाई विभाग ने एक दिसंबर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी छोड़ा था। नहर से खरेला, पहरेथा, कुआं, बरायं और पुन्नियां के किसानों को पानी मिलता है। शनिवार की रात खरेला के पास नहर पटरी टूट गई। जिससे नगर का पानी मुख्य बाजार व बस्ती में घुस गया।
उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद का कहना है कि सूचना मिली है टूटी नहर की पटरी को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।