फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   na kare bhed bhaoo

कोरोना से जंग जीत चुके चैंपियंस से न करें भेदभाव

Tue, 11 Aug 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
na kare bhed bhaoo
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में तेजी आई है।कोरोना संक्रमितों की जांच व सैंपल जुटाने में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात जुटे हुए हैं। इस दौरान वह भी संक्रमित हुए। लेकिन चिकित्सकों के इसी जज्बे के चलते जिले में 80 फीसदी मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस लौट पाए हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना से जंग जीत चुके और उसमें जुटे सभी योद्धाओं का सम्मान करें और उनका मनोबल बढाएं। उनसे व उनके परिवार वालों से किसी तरह का भेदभाव न करें।जैतपुर के लमौरा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात अंकित यादव बताते हैं कि वह घर-घर कोरोना जांच के दौरान उन्हें हल्का बुखार आया। उन्होंने 14 जुलाई को अपना सैंपलिंग कराया था। 19 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसी दिन बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 24 जुलाई को डिस्चार्ज होने के बाद 14 दिन होम आइसोलेशन के लिए खुद को कमरे में रखा और सावधानियां बरतीं। अंकित बताते हैं कि जिस घर में वह किराए से रह रहे हैं वहां अन्य कई किराएदार रहते हैं। उनके बांदा आइसोलेशन में जाने के बाद अन्य किराएदारों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने दूध, पानी, किराना आदि देने से मना कर दिया। बाद में जागरूक पड़ोसियों के समझाने पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

चरखारी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रितु राजपूत का कहना है कि कोविड-19 में उनकी ड्यूटी कोविड कक्ष के बाहर रजिस्ट्रेशन में लगी थी। उसी दौरान वह संक्रमित हो गईं। कुछ समय आइसोलेशन में रहने के बाद वह अपने घर उरई चली गईं। वहां भी खुद को आइसोलेशन में रखा। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन अभी भी पड़ोसियों में डर बना हुआ है। उनसे व उनके परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। रितु ने बताया कि कोरोना संक्रमण को मात दे चुके मरीजों से किसी तरह का संक्रमण नहीं फैलता इसलिए उनसे किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मुश्किल समय में हमें संक्रमित व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed