फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Murder of innocent missing for three days, relatives jammed

तीन दिन से लापता बालक का खेत में मिला शव, छह घंटे सड़क जाम

Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Murder of innocent missing for three days, relatives jammed
खरेला (महोबा)। कस्बा के मानिक मोहल्ला से तीन दिन पहले लापता हुए मासूम की हत्या कर दी गई। शनिवार का उसका शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित सरसों के एक खेत में मिला है। मासूम की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके गले में कपड़ा कसा मिला है। मासूम की शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने खरेला-मुस्करा मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छह घंटे तक आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। सीओ तेज बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात का जल्द खुलासा करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर मासूम की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मानिक मोहल्ला निवासी रिक्शा चालक मदन अनुरागी का बेटा प्रथम अनुरागी (5) दो फरवरी की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने प्रथम की गांव और आसपास के क्षेत्र में तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर तीन फरवरी को मदन ने खरेला थाने में तहरीर दी थी। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट की थी। इसके बाद से पुलिस लगातार प्रथम को तलाश करने का दावा कर रही थी, लेकिन असल में पुलिस दूसरे कामों में लगी थी। प्रथम का पता न चलने पर परिजनों ने चार फरवरी को सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। तब भी पुलिस अफसरों ने जल्द प्रथम को सकुशल ढूंढ निकालने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया था। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने मासूम के घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित एक खेत में प्रथम का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मदन और पुलिस को दी। मदन परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देखकर मासूम के परिजनों व गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 11 बजे खरेला-मुस्करा मार्ग पर कटीले झाड़ रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मासूम के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर मामला शांत कराया। तब शाम करीब पांच लोग सड़क से हटे और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। सीओ ने बताया कि प्रथम के गले में कपड़ा लिपटा मिला है। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। प्रथम दृष्टया मासूम की गला घोटकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। इस मामले में दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। जांच की जा रही है। जाम के दौरान उरई और आसपास के जिलों की तरफ जाने वाले वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। जाम खुलने के बाद पुलिस ने एक-एक वाहनों को गतंव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed