फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MPs raging on officers in Disha's meeting

Mahoba News: दिशा की बैठक में अफसरों पर भड़के सांसद

Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
MPs raging on officers in Disha's meeting
महोबा। विकास भवन सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अफसरों पर भड़क गए। बैठक की सूचना एमएलसी और विधायकों को न देने पर उन्होंने अफसरों क्लास ली। कहा कि ग्राम प्रधानों का शोषण व उत्पीड़न करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। सांसद के तीखे तेवर देख अफसरों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने मनरेगा योजना में ग्राम प्रधानों से अवैध वसूली पर सवाल किए। आईडी जनरेट करने के नाम पर अब आगे वसूली कतई न करने की चेतावनी दी। सांसद ने महिला मेट व रोजगार सेवक में सामंजस्य बनाकर ईमानदारी से कार्य कराने को कहा। सांसद ने कहा कि ग्राम प्रधानों की झूठी व निराधार शिकायत कर शासन की छवि खराब कर रहे लोगों पर सख्ती की जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिला समूहों को इधर-उधर भटकाने व ऋण देने में देरी करने पर नाराजगी जताई। कौशल विकास योजना के तहत बीते तीन साल में कितने लोगों को रोजगार दिया गया इसकी सूचना मांगी। उन्होंने इस योजना में एनजीओ को दिए गए बजट का बारीकी से आडिट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पूर्व में बनी सड़कों को एक वर्ष के अंदर दोबारा बनाने पर सांसद ने एक्सईएन की क्लास ली। उन्होंने सभी बनी और निर्माणाधीन सड़कों पर पूरा विवरण लिखा हुआ बोर्ड लगाने को कहा। बारिश के चलते जो कच्चे मकान गिर रहे हैं उन गृहस्वामियों को तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। सांसद ने दो बार प्रीमियम जमा कर चुके किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ न देने का कारण पूछा। बीमा कंपनी केेे अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सांसद ने कंपनी के यूपी हेड से वार्ता कर मामला ऊपर तक ले जाने की बात कही। जिला चिकित्सालय में बिजली आपूर्ति चली जाने पर जेनरेटर न चलने और डायलिसिस के मरीजों को रेफर करने की प्रवत्ति पर नाराजगी जताई। अलग फीडर होने के बाद भी अस्पतालों को 24 घंटे बिजली न मिलने पर बिजली विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि व पालिकाध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, डीएम मनोज कुमार, चक्रपाणि त्रिपाठी, राहुल अग्रवाल, सीडीओ चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed