फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MP raised the issue of distribution of desi cow's milk from ration shops in Lok Sabha

राशन दुकानों से देशी गाय के दूध वितरण सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of distribution of desi cow's milk from ration shops in Lok Sabha
महोबा। महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने लोकसभा में एक बार फिर बुंदेलखंड में देसी गायों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से राशन की दुकानों के माध्यम से देसी गाय के पौष्टिक दूध की वितरण व्यवस्था करने और उसी गांव में इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि इन दोनों प्रश्नों के उत्तर में सरकार ने आश्वासन दिया कि उनके संसदीय क्षेत्र में सरकार के माध्यम से देसी गाय के दूध की निशुल्क वितरण व्यवस्था की जाएगी। जिससे गरीबों को पौष्टिक आहार प्राप्त होगा और देसी गायों का संरक्षण होगा। बताया कि यूपी में 520 मोबाइल एंबुलेंस दी जा रही हैं। जिनका प्रयोग बुंदेलखंड में देसी गायों के इलाज के लिए किया जाएगा। ऐसे में बुंदेेलखंड को गोवंशों के इलाज के लिए एंबुलेंस व हमीरपुर-महोबा और बांदा में राशन के साथ निशुल्क दूध मिल सकेगा।
विज्ञापन

सांसद इससे पहले बुंदेलखंड में जल समस्या का समाधान करने और गोवंशों के संरक्षण की मांग लगातार उठाते रहे हैं। वर्ष 2016 में गोपालकों को एक हजार रुपये देने की मांग उठाई थी। वर्ष 2019 में दोबारा मांग उठाने पर यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना शुरू की। जिसके तहत गोपालकों को प्रति गोवंश 900 रुपये माह आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। लोकसभा में लगातार मुद्दे उठाने पर बुंदेलों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed