{"_id":"651471d1a67c2d848c023096","slug":"mp-got-first-place-in-the-state-for-raising-issues-prominently-in-the-house-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1835-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सदन में प्रमुखता से मुद्दे उठाने पर सांसद को मिला प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सदन में प्रमुखता से मुद्दे उठाने पर सांसद को मिला प्रदेश में पहला स्थान
Wed, 27 Sep 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
महोबा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। जो देशभर के संसदों के लिए नजीर है। देशभर के सांसदों की ग्रेडिंग करने वाली संस्था गेटवे पॉलीटिकल स्ट्रेटजी संस्था ने अपनी सूची जारी की है। जिसमें संसद में प्रमुखता से मुद्दे उठाने व मर्यादित आचरण के लिए पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को देश में तीसरा व प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
गौरतलब है कि गेटवे पॉलीटिकल स्ट्रेटजी (जीपीएस) संस्था प्रति वर्ष देश भर के सांसदों की ग्रेडिंग करती है। सर्वे के दौरान संसदीय प्रदर्शन, सांसदों का लोकसभा में मर्यादित आचरण, क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने व संसद में सबसे अधिक बिल प्रस्तुत करने का लेखाजोखा देखा जाता है। संसदीय क्षेत्र के हितों के बारे में जागरुकता, क्षेत्र में लोकप्रियता, संसदीय कार्याें में उपस्थिति आदि की भी परख होती है।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने संसद में केन-बेतवा लिंक परियोजना, झांसी-मानिकपुर व मानिकपुर-खैरार रेल लाइन दोहरीकरण, हमीरपुर-उरई-राठ नई रेल लाइन का सर्वे, लखनऊ-भोपाल फोरलेन आदि मुद्दे पिछले दिनों संसद में जोर-शोर से उठाए थे। जिन पर अमल भी हुआ। गेटवे पॉलीटिकल स्ट्रेटजी संस्था की ओर से इस वर्ष की ग्रेडिंग जारी की है। जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को देश में तीसरा व प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह चंदेल यहां के लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कराईं। यही वजह है कि उन्हें प्रदेश में पहला स्थान मिला है।