{"_id":"574b2f004f1c1b8228108ed0","slug":"movement-for-political-participation-would","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक भागीदारी के लिए होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक भागीदारी के लिए होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 29 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद समाज के लो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रजापति समाज के बुंदेलखंड स्तरीय सम्मेलन में चंदला विधायक आरडी प्रजापति ने कहा कि सामाजिक न्याय परिवर्तन के तहत सामाजिक भागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुम्हार, शिल्पकार समाज सहित अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण को लागू कराने के लिए केंद्र सरकार से मांग की जाएगी। राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए उन्होंने समाज को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।
चंदला विधायक रविवार को डाक बंगला मैदान में आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने समाज में नई चेतना भरते हुए कहा कि प्रजापति समाज के लोग प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े। हमीरपुर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि हमें शिक्षित होकर राजनैतिक हिस्सेदारी कायम करनी पड़ेगी। इसके लिए बुंदेलखंड का समाज आगे आए।
राष्ट्रीय महासचिव रामपाल प्रजापति ने कहा कि सामाजिक न्याय भागीदारी अभियान के तहत अति पिछड़ी जातियों को एकजुट होना होगा। इससे पूर्व अतिथियों को तलवार भेंट कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, रजनी, रामबाबू, रामनारायण प्रजापति, बीएल प्रजापति, धर्मेंद्र, बैजनाथ, रामरतन, बृजमोहन, जयकरन, भरत प्रजापति, नारायणदास, मूलचंद्र प्रजापति, ताराचंद्र, गयाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।