फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Motor failed to run due to power outage; water supply disrupted for five days

Mahoba News: बिजली न होने से नहीं चली मोटर, पांच दिन से जलापूर्ति ठप

Tue, 07 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Motor failed to run due to power outage; water supply disrupted for five days
फोटो 07 एमएएचपी 14 परिचय-आपूर्ति ठप रहने से हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

-दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी

अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत अजनर के आधे मोहल्लों में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। सुबह के समय बिजली न रहने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरी में लोग दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
गांव के चंदेल मोहल्ला, जुशयाना, गायत्री मुहाल समेत छह मोहल्लों में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी न मिलने से ग्रामीणों को पीने और घरेलू कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामप्रताप, दीपक, कंधी, विनोद आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं व बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन व जल निगम के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम पंचायत के प्रशासक नन्हेराम का कहना है कि 30 जून तक टैंकर चलाने की अनुमति थी। अजनर पंचायत सचिव कंचन का तबादला हो गया है। नए सचिव गणेश शंकर ने अभी कार्यभार नहीं लिया है। सचिव के आने के बाद पहल की जाएगी। शीघ्र ही टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed