{"_id":"6695665741e14d9b750bf77e","slug":"mothers-side-blocked-the-highway-outside-the-police-station-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107776-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मायके पक्ष ने थाने के बाहर हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मायके पक्ष ने थाने के बाहर हाईवे पर लगाया जाम
Mon, 15 Jul 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के घटेरा गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में भले ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो लेकिन मायके पक्ष के लोग अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित हैं।
सोमवार की शाम मायके पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ थाने के बाहर हाईवे पर जमा लगा दिया। आधा घंटे तक लगे जाम में कई बाहर व रोडवेज बसें फंस गईं। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
कस्बा महोबकंठ निवासी मुन्नी देवी उर्फ मोहनी की 13 जुलाई की रात पति भूपेंद्र अहिरवार ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार की शाम मायके पक्ष की महिलाएं व पुरुष थाना महोबकंठ पहुंच गए और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका के भाई मुकेश का कहना था कि उसकी बहन का घर, सामान व दुकान उसके बच्चों को दिलाई जाए। पति के नाम दर्ज जमीन व मकान बच्चों के नाम कराने और सरकार से मासूम बच्चों को भरण-पोषण व पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाए।
सूचना पर थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। तब करीब आधा घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।