{"_id":"6aeb7e521b7652eb63037f14","slug":"mother-beat-her-18-month-old-daughter-to-death-for-crying-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130348-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डेढ़ वर्षीय बेटी के रोने पर मां ने पीटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डेढ़ वर्षीय बेटी के रोने पर मां ने पीटकर की थी हत्या
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला चिंतेपुरा में मंगलवार की देर शाम डेढ़ वर्षीय बालिका की मां ने ही पीटकर हत्या की थी। बेटी के रोने पर मां की पिटाई की मासूम के गले और चेहरे में चोटें आईं थीं। मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना अजनर के भगारी गांव निवासी रमेश अहिरवार पत्नी पूजा व चार बेटियों को छह माह पहले मायके चिंतेपुरा, चरखारी छोड़ गया था। पूजा अपने भाई दीपक के यहां रह रही थी। देर शाम जब दीपक घर लौटा तो पूजा की सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी उर्फ आराध्या अचेत अवस्था में तखत पर पड़ी मिली थी। उसके गले और चेहरे पर चोटों के निशान थे। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई थी। मृतका के मामा दीपक ने बताया कि पति रमेश पूजा को अपने साथ नहीं रखता था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती है।
सूचना पर पहुंचे भगारी निवासी मृतका के बाबा छिद्दू ने बहू पूजा पर नातिन को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। सीओ तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की ओर से डेढ़ वर्षीय बच्ची को मार दिए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच में सामने आया कि बच्ची के रोने पर उसकी मां ने उसे मारा-पीटा था। आरोपी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।