फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Moon show, id today

चांद दिखा, ईद आज

Sun, 25 Jun 2017 10:13 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 25 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Moon show, id today
छत में चढ़कर आकाश में चांद देखते बच्चे व युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुकद्दस माह रमजान की 29 वीं तारीख को ईद का चांद देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। छत और पहाड़ियों पर चढ़कर लोग चांद का दीदार करने के लिए बेताब दिखे। चांद देखते ही लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन



रविवार को ईद की 29 तारीख होने के कारण लोग चांद देखने के लिए पहले से ही छतों और पहाड़ियों पर चढ़ गए। कुछ लोग दूरबीन से भी चांद को देखने का प्रयास करते रहे। काफी देर बाद चांद देखते ही लोगाें में खुशी का माहौल पैदा हो गया। इतना ही नहीं इसके बाद लोग ईद की तैयारियों की लिए बाजार की जानिब चल दिए।
विज्ञापन


बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की दिखाई दी। देर रात तक बाजार खासा गुलजार रहा। कुछ लोग रेडीमेड कपड़े खरीदने के लिए दुकानों में पहुंच गए। महिलाएं ने भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त काजी-ए-शहर ने मुकर्रर कर दिया है।

शहर की ईदगाह में 8:30 बजे कारी सैय्यद आफाक हुसैन, शहर की जामा मस्जिद में 8:45 बजे आलिम मौलाना जमालुद्दीन, शहर की मगरियापुरा की मस्जिद में 9:00 बजे मौलाना सलीम कादरी ईदुलफितर की नमाज पढ़ाएंगे।

कस्बा चरखारी की ईदगाह में 8:30 बजे सर्फउद्दीन, भावा जू की मस्जिद में 8:45 बजे मौलाना शकील, करबला स्थित सियाओं की मस्जिद में 9:00 बजे गबनफर अब्बास ईद की नमाज पढ़ाएंगे। इसी तरह कुलपहाड़ की ईदगाह में 8:30 बजे और जामा मस्जिद में 9:00 बजे ईदुलफिर की नमाज पढ़ाई जाएगी।


रमजान माह के आखिरी असरे में नौ दिन तक मस्जिद में बैठने के लिए इस साल नौ साल का अर्श ए आजम नाम का बच्चा एत्तेकाफ पर बैठा हुआ है। जो दिनरात मस्जिद में रहकर इबादत तिलाबत कर रहा है। एत्तेकाफ पर बैठने से शहर में खुशहाली रहती है।




उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ चंद्रशेखर, कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला व बेलाताल चौकी प्रभारी वीरप्रताप सिंह ने रविवार की शाम ईद की नमाज को लेकर जैतपुर स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं परखी। कुछ खामियां होने पर कर्मचारियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed