फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Molesting mother-daughter by entering house, case filed against four people

घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Oct 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Molesting mother-daughter by entering house, case filed against four people
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में घर में घुसकर दबंगों ने मां-बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। अचानक घर पहुंचे पति ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के एक गांव निवासी महिला गुरुवार की रात अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ घर पर थी। तभी चार युवक घर में घुस आए और मां-बेटी से छेड़खानी करने लगे। इस दौरान दबंगों ने जमकर हंगामा काटा। अचानक महिला का पति घर पहुंच गया और विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने दौड़ी मां बेटी को भी पीट दिया। पीड़ित ने थाना कबरई पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राघवेंद्र सिंह, कमलेश, केकडा सिंह व भइयालाल यादव के खिलाफ छेड़खानी, मारपीपट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बल्देव सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed