{"_id":"4d9dcbdef4ca88ebc3158a8b91ccf0a2","slug":"molestation-of-a-teenager-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अकेला पाकर की छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अकेला पाकर की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चक्की से आटा पिसाकर घर लौट रही एक किशोरी को अकेला देख तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख मनचले भाग गए। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी किशोरी थाना श्रीनगर के ग्राम पवा में अपने मामा के यहां रहती हैं।
मंगलवार की शाम व चक्की से गेहूं पिसाकर लौट रही थी, तभी रास्ते में ही गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र नृपत ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, जिससे मनचले भाग गए। घटना की रिपोर्ट थाना श्रीनगर में दर्ज करा दी गई है।