{"_id":"6206ab496b03a74bc574816d","slug":"mla-should-be-the-one-to-solve-the-problem-of-drinking-water-and-overloaded-vehicles-mahoba-news-knp6801209114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या से मिले छुटकारा, ओवलोड वाहनों पर कसे शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या से मिले छुटकारा, ओवलोड वाहनों पर कसे शिकंजा
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान को लेकर मतदाताओं के बीच चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। विधायक बनने की चाह में खड़े कई दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों का मतदाता द्वारा आंकलन किया जा रहा है। सभी योग्य प्रत्याशियों को लेकर चिंतन कर रहे हैं।
बुधवार को कस्बे के थाने के सामने गोपाल चाय वाले की दुकान में बैठे क्षेत्र के लोगों द्वारा चुनावी चर्चा में अपनी बात रखी। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि पिछले कई सालों से कस्बावासी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं किंतु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा। विनीत तिवारी बोले कि उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो कस्बे की पेयजल समस्या से छुटकारा दिला सके।
विजय गुप्ता ने कहा कि बाईपास होने के बावजूद कस्बे के अंदर मुख्य बाजार से ओवरलोड व भारी वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पवन गुप्ता ने बताया कि भारी वाहनों की निकासी के लिए कई बार शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु कोई कार्रवाई नही हुई। जो प्रत्याशी बाईपास चालू करवाने में सक्षम होगा उसी को वोट देंगे।
विज्ञापन
डॉ. विजयपाल विश्वकर्मा कह रहे हैं कि कस्बे में रेलवे स्टेशन होने के बावजूद पैसेंजर ट्रेनों के अलावा एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नही रुकती, लोगों को महोबा या बांदा उतरना पड़ता है। जिससे भारी दिक्कत होती है, वोट उसी को देंगे जो इसके लिए प्रयास करे। वहीं हारून सौदागर का कहना है कि पूरे कस्बे के मुख्य बाजार में एक भी शौचालय व पेयजल का कोई साधन नही है जो है वह भी आज तक चालू नही हो पाए जिससे दुकानदारों सहित क्षेत्रवासियों को दिक्कत होती है। उमेश त्रिपाठी का कहना है कि इतने बड़े कस्बे में कहीं बस स्टैंड नही है जो प्रत्याशी बस स्टैंड बनवा सके उसी को विधायक चुनना चाहिए। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष भानु द्विवेदी कहते हैं कि जो प्रत्याशी अन्ना मवेशियों की व्यवस्था करे उसी को विधायक चुनना है। अजय गुप्ता बोले करोड़ों रुपये की लागत से बने सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी नही है। राजू कुशवाहा का कथन है कि चुनाव के समय सभी प्रत्याशी बड़े बड़े वादे करते हैं जीतने के बाद कोई नही सुनता, जिसकी कथनी करनी में अंतर न हो उसी को विधायक बनाना है।