फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Miscreants looted tractor, mobile and cash by feeding them drugs

महोबा: बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर, मोबाइल व नकदी लूटी

Mon, 20 Feb 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 20 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted tractor, mobile and cash by feeding them drugs
पनवाड़ी (महोबा)। भाड़े पर ट्रैक्टर ले जाकर तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक का नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बदमाश उसके कब्जे से ट्रैक्टर, मोबाइल व 10 हजार रुपये ले गए। सुबह होश आने पर ट्रैक्टर मालिक ने थाने पहुंच पूरी घटना बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के सौरा गांव निवासी महेशचंद्र साहू ने दो माह पहले महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था। वह ट्रैक्टर को भाड़े पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार को तीन युवक डामर प्लांट से माल उठाने की बात कहकर 1,500 रुपये भाड़े पर ट्रैक्टर ले गए। रास्ते में बैंदो पुलिया के पास ट्रैक्टर मालिक का कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत होने पर आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर ट्रैक्टर, मोबाइल व नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब उसे होश आया तो उसने थाने में पूरी घटना बताई। पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर भाड़े पर ले जाने के बाद तीनों लोगों ने बैंदो पुलिया के पास शराब पी और उसे भी पीने के लिए कहा। जब उसने शराब पीने से मना किया तो उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिससे वह अचेत हो गया। बाद में आरोपी उसे फेंककर ट्रैक्टर, नकदी व मोबाइल ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed