फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Minister of State for Energy started the campaign by planting a Peepal plant

र्जा राज्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर शुरू कराया अभियान

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Energy started the campaign by planting a Peepal plant
महोबा। प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सचिव प्रांजल यादव की मौजूदगी में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। जिले को प्राप्त 63.79 लाख पौधे रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष मंगलवार को 45.58 लाख पौधे रोपित किए गए। राज्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाया। इस दौरान लोगों से पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चित्रकूट धाम मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। इस क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पौध रोपित करते हुए कहा कि सभी लोग कम से कम पांच पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। डीएम मनोज कुमार ने पूर्वजों के नाम पौधरोपण कर देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि डॉ. संतोष चौरसिया, भाजपा जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, चक्रपाणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, सौरभ तिवारी, एसपी सुधा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकरी मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार पालिका प्रशासन ने गोवर्धन मेला परिसर में एक हजार पौधे रोपित किए। इस मौके पर चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, ईओ केके सोनकर, लिपिक अय्यूब खान, रमन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। डिग्री कॉलेज चरखारी में प्राचार्य डॉ. चंद्रकुमार चौरसिया के निर्देशन में 1,600 पौधों का रोपण किया गया।
श्रीनगर संवाद के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि 305 हेक्टेयर फैले जंगल में पौधे रोपित किए गए। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजहरी के स्टाफ व छात्राओं को खेत व घरों में पौधरोपण करने के लिए पौधे दिए गए।

कुलपहाड़। कस्बा कुलपहाड़ में पौधरोपण के नाम पर खानापूर्ति नजर आई। बस स्टैंड परिसर में आठ गुणे आठ फीट की जगह में 14 पौधे रोपित किए गए जबकि आठ फीट की दूरी पर एक पौधा लगाने का मानक है। यहां पौधों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed