{"_id":"61b78dc40a87cc57ad4c341a","slug":"middle-aged-found-injured-on-the-banks-of-chandrawal-dam-death-mahoba-news-knp66936713","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आए रिश्तेदार की बांध किनारे संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आए रिश्तेदार की बांध किनारे संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बे के सलुहा गांव में पुत्री व दामाद के साथ रिश्तेदारी में आया अधेड़ गंभीर हालत में चंद्रावल बांध किनारे पड़ा मिला। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
सलुहा गांव निवासी बादशाह सिंह के बेटे कौशलेंद्र सिंह की शादी 11 दिसंबर को थी। शादी में बादशाह के साढ़ूू का पिता जगदीश (45) निवासी बमौर मंडी जनपद विदिशा अपनी पुत्री राधा और दामाद मोतीलाल को लेकर आया था। 11 दिसंबर को जगदीश कौहारी गांव बरात गया और रविवार को लौट आया। तभी जगदीश अपनी पुत्री व दामाद से घर जाने की जिद करने लगा। रिश्तेदारों के कहने पर सोमवार को जाने की बात कहकर निकल गया। शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि जगदीश चंद्रावल बांध किनारे लहूलुहान पड़ा है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शरीर पर चोटों के निशान होने की बात सामने आई। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।