{"_id":"6aa44abae3e32de24005ff44","slug":"meter-readers-protest-demanding-payment-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128704-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भुगतान दिलाने की मांग को लेकर मीटर रीडरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भुगतान दिलाने की मांग को लेकर मीटर रीडरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 02 परिचय-आल्हा चौक में प्रदर्शन कर समस्या बताते मीटर रीडर। संवाद
महोबा। कंपनी की ओर से वेतन में अनुचित कटौती, समय से वेतन का भुगतान न किए जाने व बिजली निगम में शामिल करने की मांग को लेकर मीटर रीडर आंदोलित हो गए हैं। शुक्रवार को 20 से अधिक मीटर रीडरों ने आल्हा चौक में प्रदर्शन किया। बाद में सदर विधायक के आवास पहुंचकर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी कराए जाने की मांग उठाई।
मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष योगेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में कौशल किशोर, प्रिंस साहू, रामबाबू, नरेश, फूल सिंह, आनंद आदि ने आल्हा चौक में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बताया कि वह बिजली निगम में लंबे समय से मीटर रीडिंग का कार्य करते आ रहे हैं। वर्तमान में कार्य टीडीएस मैनेजमेंट कंपनी से कराया जा रहा है। कंपनी उनके साथ मनमानी और आर्थिक शोषण कर रही है।
आरोप लगाया कि कंपनी उनके वेतन में लगातार भारी अनुचित कटौती कर रही है। समय से वेतन न दिए जाने से उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। उन्हें निगम में शामिल करते हुए भविष्य सुरक्षित किया जाए। बाद में विधायक आवास पहुंचकर प्रतिनिधि रोहित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बृहद आंदोलन किया जाएगा।