फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MEMU service to remain suspended today as well; passengers facing inconvenience.

Mahoba News: आज और बंद रहेगी मेमू, यात्री हो रहे परेशानी

Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
MEMU service to remain suspended today as well; passengers facing inconvenience.
फोटो 22 एचएएमपी 12- रागौल रेलवे स्टेशन में खड़ी कानपुर-खजुराहो पैसेंजर। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-मानिकपुर मेमू का संचालन गुरुवार को भी बंद रहेगा। तीन दिनों से निरस्त चल रही मेमू के चलते कानपुर और बांदा जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें रोडवेज बस में अतिरिक्त किराए के साथ समय भी बर्बाद करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने शुक्रवार से मेमू का संचालन किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में परिचालन कार्य के चलते बीते 21 से 23 जुलाई तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया था। साथ ही तीन दिन तक कानपुर-मानिकपुर मेमू निरस्त कर दी गई थी। वहीं चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस को 22 और 23 जुलाई को बांदा तक ही चलाए जाने के आदेश थे। इसकी वजह से कानपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


ट्रेन बंद होने से उठानी पड़ी असुविधा
माता जी को दिखाने बांदा जाना था। ट्रेन में किराया कम लगता है और सही समय पर पहुंचा भी देती है लेकिन ट्रेन बंद होने से बसों का सहारा लेना पड़ा। इनमें मनमानी किराया लगता है और आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा है। -कल्लू, चांदी कला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेमू बंद होने की जानकारी नहीं थी। वह घर से तैयारी बनाकर ट्रेन के लिए आया था लेकिन स्टेशन आने पर ट्रेन के बंद होने की जानकारी मिली। ट्रेन से 30 रुपये में कानपुर पहुंच जाते हैं लेकिन बस में 200 रुपये चुकाने पड़े हैं। -महेंद्र, अटघार।

कानपुर-बांदा रेलवे लाइन में परिचालन कार्य के चलते गुरुवार को भी दोनों ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शुक्रवार से ये ट्रेनें निर्धारित अपने समय चलेंगी। असुविधा के लिए खेद है। -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी-रेलवे झांसी मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed