फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Meeting of uproar over the meeting of the Nagar Panchayat Kabrai Board

हंगामे की भेंट चढ़ी नगर पंचायत कबरई बोर्ड की बैठक

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meeting of uproar over the meeting of the Nagar Panchayat Kabrai Board
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बिना प्रस्ताव टेंडर निकाले जाने और गोशाला में चारा-भूसा की पर्याप्त व्यवस्था न होने से नाराज आधा दर्जन से अधिक सभाषदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कबरई के अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। 14वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। कुछ सभासदों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभासद अवधेश कुमार, नीरज सोनी, राजकुमारी, रामश्री, पुष्पेंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया कि गोशाला में चारा भूसा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सभासदों को धमकी देकर काम कराया जा रहा है। बिना प्रस्ताव के टेंडर करके अपने चहेतों को पूल लेकर टेंडर दिए जा रहे हैं। बैठक में सभासद बाहर निकल आए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बोर्ड की बैठक में कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि झलकारीबाई नगर में सरकारी भूमि पर आवास का निर्माण चल रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है। उक्त मकान सभासद अवधेश के रिश्तेदार का है। निर्माण कार्य रोकने पर नाराजगी को लेकर उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed