फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   meeting,civic,mahoba

पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल हो निस्तारण

Wed, 04 Aug 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
meeting,civic,mahoba
बैठक को संबोधित करते महामंत्री बीके तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। पेंशनरों से उपेक्षापूर्ण व्यवहार किए जाने को लेकर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेेशीय महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि 15 सूत्री मांग पत्र पर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा वित्त विभाग, समाज कल्याण विभाग व चिकित्सा विभाग में मुख्य सचिवों से एक पक्ष में निस्तारण कर रिपोर्ट मांगी गई है। सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी प्रमोद रिछारिया की पेंशन स्वीकृत न कर संयुक्त सचिव कोषागार एवं पेंशन बांदा द्वारा आपत्ति लगाने पर निदेशक कोषागार को निर्देश जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक पेंशनर की पारिवारिक पेंशन के भुगतान में विधवा से सेवानिवृत्त विभाग से फार्म तीन मंगाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए शासनादेशों का पालन कराने की बात कही। बैठक में ईश्वरी प्रसाद तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, कालका प्रसाद गुप्ता, रफीक मोहम्मद, जगदीश प्रसाद, राकेश रैकवार, इंद्रम्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed