{"_id":"6124e6358ebc3e79c52b706a","slug":"meetiang-civic-mahoba-dm-mahoba-news-knp6478657171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से सुलझाए पेंशनरों की समस्या : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से सुलझाए पेंशनरों की समस्या : डीएम
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम ने पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुनील शर्मा ने पेंशनरों के नॉमनी विवरण कोषागार के अभिलेखों में दर्ज करने, एकल खातों को संयुक्त खातों में परिवर्तित करने आदि का प्रस्ताव कोषागार निदेशक को भेजने की मांग की। जिस पर डीएम ने पेंशनरों को बायोमीट्रिक डिवाइज पर अंगूठा, मोबाइल रजिस्ट्रेशन के लिए चार सितंबर को कोषागार में शिविर लगाने के वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर को निर्देश दिए।
बैठक में महामंत्री बीके तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, कालका प्रसाद, महेंद्र कुमार गुप्ता, लघुचंद्र अरजरिया, जगदीश कुमार, पीडी सेन सहित तमाम पेंशनर्स मौजूद रहे।