फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Medical reimbursement portal for pensioners to be simplified

Mahoba News: पेंशनरों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल होगा सरल

Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Medical reimbursement portal for pensioners to be simplified
महोबा। प्रदेश के पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। शासन ने 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल में जरूरी सुधार करने व प्रत्येक जिले में सहायता केंद्र की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि पीपीओ नंबर और कोषागार कोड के आधार पर दावे स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही कार्यालयाध्यक्ष के अग्रसारण पत्र की अनिवार्यता भी समाप्त होगी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संस्थान के प्रदेश महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि पत्नी को आश्रित के बजाय पेंशनर के साथ दर्ज करने व अन्य आश्रितों के लिए स्व प्रमाणित पत्र स्वीकार करने की व्यवस्था होगी। जनसुविधा और लोकवाणी केंद्रों पर 30 रुपये शुल्क में दावा अपलोड किया जा सकेगा। पोर्टल की समीक्षा हर 15 दिन में होगी। इस मुद्दे को पेंशनर संस्थान ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शासन ने इसमें सुधार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed