फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mata Kalratri worship of devotees in goddess temples

मां कालरात्रि की आराधना को देवी मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

Fri, 12 Apr 2019 10:53 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mata Kalratri worship of devotees in goddess temples
-बड़ी चंद्रिका मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटी भीड़ व बाइक रैली निकालते युवा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की आराधना कर मन्नतें मांगी। भोर से ही देवी मंदिरों में मातारानी के जयकारे गूंजते रहे। जगह जगह कन्या भोज और भंडारों के आयोजन संपन्न कराए गए। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।
मां के प्रति अटूट आस्था लिए भक्त भोर से ही देवी मंदिरों के लिए रवाना हो रहे है। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, कालीमाता, सिंहवाहिनी, महेश्वरीमाता, गायत्री देवी समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। शुक्रवार को भक्तों ने मां कालरात्रि की आराधना की। घर घर में कन्या भोज व हवन पूजन के आयोजन चल रहे है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मंदिर में शहर के अलावा आसपास के जनपदों से लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है।  
विज्ञापन

रामनवमी पर शहर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महोबा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर 13 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दोपहर 12 बजे नवीन गल्ला मंडी से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए डाकबंगला मैदान में संपन्न होगी। रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से शामिल होने की अपील करते हुए युवाओं ने शुक्रवार की शाम बाइक जुलूस निकाला। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार  कस्बे के युवा राम भक्तों ने मराठे के बजरंगबली मंदिर से बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस में युवा भगवा ध्वज के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते चलते रहे। रैली का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। रैली में अभिषेक मिश्रा, शांतनु तिवारी, दुर्गेश सिंह, सनी पाठक, अम्बुज त्रिपाठी, रियल सिंह, प्रभात पाठक, प्रदीप मिश्रा ,राकेश अनुरागी, राहुल गुप्ता, शिवम पाठक सहित तमाम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed