{"_id":"697e447b23f889949b0a9650","slug":"mass-marriage95-couples-chose-their-life-partnersmass-marriage95-couples-chose-their-life-partners-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122042-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सामूहिक विवाह...95 जोड़ों ने चुना हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सामूहिक विवाह...95 जोड़ों ने चुना हमसफर
Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 22 परिचय-सम्मेलन में वर-वधू की बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज कराते कर्मचारी। संवाद
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को शहर के कम्यूनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 95 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।
समारोह में शामिल होने के लिए सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान वर-वधू की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसके बाद अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में कराई गईं। वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर हमसफर चुना।
सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराने वाली प्रत्येक वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए। साथ ही उन्हें 25 हजार रुपये कीमत के उपहार भी भेंट किए गए। सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार, एसडीएम सल्तनत परवीन, डीआईओएस प्रेमचंद यादव, समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया।