फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   marrige

एक-दूजे के हुए 15 जोड़े

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
marrige
महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के छतरपुर रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 जोड़ों ने हिंदु रीति रिवाज से सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर तक साथ निभाने का वचन लिया। वहीं, एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। योजना के तहत नवदंपती जोड़ों को उनके खातों में धनराशि भेजी गई। साथ ही उपहार आदि भेंट किए गए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में सुबह से ही वर-वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में कराई गई। समदनगर निवासी नेहा का जालौन निवासी सुशील कुमार, सिजवाहा निवासी दीपा का छिबौली निवासी मातादीन, लिलवाही निवासी मीरादेवी का धरौन निवासी राजेश कुमार, दमौरा निवासी राजकुमारी का लिलवाही निवासी बाबू, पसवारा निवासी लक्ष्मी का खरेला निवासी मिजाजीलाल समेत 14 जोड़ों का विवाह कराया गया। जबकि चौसियापुरा निवासी बुशरा का सिविल लाइन झांसी निवासी फईम के साथ निकाह कराया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला सिंह, प्रदेश महामंत्री बबीता, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सविता, पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विभा पुरवार, सौरभ तिवारी व सभासदों ने नवदंपती जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। विदाई के दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed