{"_id":"6665ffa87ee14262bf02d494","slug":"marriage-of-11-couples-in-the-conference-of-mansoori-samaj-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-107030-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मंसूरी समाज के सम्मेलन में 11 जोड़ों का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मंसूरी समाज के सम्मेलन में 11 जोड़ों का निकाह
Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। अखिल भारतीय मंसूरी समाज का सामूहिक विवाह (निकाह) सम्मेलन रविवार को एक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें 11 जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। समाज की ओर से सभी जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
सम्मेलन में आसिफ का सना, जलील का फिजा, रहीस का खुशबू और शाहरूख खान का सानिया खातून ने निकाह हुआ। इसी तरह सुबराती का नौशीन समेत 11 जोड़ों का निकाह हाफिज अब्दुल जब्बार, हाफिज असगर अली और इस्माइल मास्टर साहब ने पढ़ाया। सभी जोड़ों ने एक-दूसरे को कबूल किया।
मुख्य अतिथि डॉ. करीम बख्श मंसूरी ने जोड़ों को उपहार स्वरूप फ्रिज, पंखा, बेड, सोफा, टीवी, सिलाई मशीन, गैस सिलिंडर, मिक्सी आदि भेंट किए। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज बहुत पिछड़ा समाज है। उन्होंने फिजूल खर्चे को रोककर शिक्षा में खर्च करने और भाईचारा कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रहीम बक्श मंसूरी, विशिष्ट अतिथि शरीफ मंसूरी, जिलाध्यक्ष राका मंसूरी, शकील मंसूरी, अंसार मंसूरी, अकबर मंसूरी, यासीन मंसूरी, बशीर निजामी, प्यारे मोहम्मद, अब्दुल हमीद, हाजी छोटे खां आदि मौजूद रहे।