फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Markets decorated with firecrackers, lighting peacocks and parachutes will spread the sky

Mahoba News: पटाखों से सजे बाजार, लाइटिंग मोर व पैराशूट आसमान में बिखेरेंगे जलवा

Sat, 11 Nov 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated with firecrackers, lighting peacocks and parachutes will spread the sky
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। दिवाली को लेकर सजीं आतिशबाजी की दुकानों पर शनिवार को भारी भीड़ जुटी। पटाखा व अन्य आतिशबाजी खरीदने के लिए बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस बार दुकानों में ईक्रो फ्रैंडली पटाखों का क्रेज दिखा। बच्चों ने फुलझड़ी व अनारदाना की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बिक्री लाइटिंग मोर व पैराशूट की हुई। यह आतिशबाजी दिवाली पर आसमान में अपना जलवा बिखेरेगी।

शहर में 15 से अधिक दुकानदारों को पटाखा दुकानों के लाइसेंस दिए गए हैं। शहर से चार किलोमीटर दूर बस्ती के बाहर पुलिस लाइन के पास स्थित ग्राउंड में इस बार दुकानें लगाई गईं हैं। इससे पहले कीरत सागर तट पर आतिशबाजी की दुकानें लगती चली आ रही थीं। पर्व के एक दिन पहले सुबह से ही पटाखा खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ जुटी। इस बार पटाखा व अन्य आतिशबाजी के दामों में महंगाई का असर देखने को मिला। पिछले वर्ष के अपेक्षा इस बार 20 फीसदी दाम अधिक रहे। आसमाने में सतरंगी रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी की बिक्री सर्वाधिक रही।
विज्ञापन

आतिशबाजी विक्रेता इकराम, अकदस ने बताया कि दिवाली त्योहार को लेकर बच्चों के लिए फुलझड़ी, 12 स्टार, अनारदाना, बटर फ्लाई का माल स्टॉक किया है। इसके साथ ही लाइटिंग मोर, नाचता ड्रैगन, स्पेशल मगर शाॅट, छोटे-बड़े शॉट आदि बेहतरीन आतिशबाजी मंगाई गई है। जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। पटाखा विक्रेता मोहित ने बताया कि इस बार ड्रोन, लैला मंजनू, स्काई कलर स्टार शॉट, पैराशूट आदि की बिक्री सर्वाधिक हुई। रविवार को दिवाली पर्व पर भी बेहतर खरीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed