फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Marie Rath moved resolutions at stake in the final tournament

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में राठ ने मारी बाजी

Wed, 25 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 25 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Marie Rath moved resolutions at stake in the final tournament
ट्राफी के साथ विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कस्बा पनवाड़ी में चल रहे देवगनपुरा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में बलवीर इलेविन राठ ने रघुवंशी क्रिकेट क्लब कुलपहाड़ को 64 रन से हरा दिया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 21 हजार की नगदी व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।


ग्राम देवगनपुरा के बाईपास रोड स्थित ग्राउंड में 16 जनवरी से चल रहे प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राठ और कुलपहाड़ की टीमें भिड़ी। राठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर के मुकाबले में टीम ने नौ विकेट खोकर 184 रन बनाए।
विज्ञापन


राठ के खिलाड़ी सचिन मलिक ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। कुलपहाड़ की टीम ने 18 ओवर में 120 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई। मैच को राठ ने 64 रन से जीत लिया। सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन मलिक को मैन आफ द मैच जबकि संजू बाबा को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि संजय विक्रम सिंह परिहार, ग्राम प्रधान अलीपुरा हीरालाल, ग्राम प्रधान देवगनपुरा रमेश ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये व शील्ड तथा उपविजेता को 11 हजार नगद व शील्ड दी गई। इस मौके पर समिति के हिम्मत राजपूत, ब्रजेंद्र राजपूत, सतीष तिवारी, संतोष राजपूत, सुरेश सिंह, रमेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed