फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   marcket prepared for barabafat

बाजार में सज गईं हरे परचम की दुकानें

Tue, 30 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 30 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
marcket prepared for barabafat

बारावफात पर्व को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शहर में जगह-जगह बांस बल्लियां गाड़कर झालरें और स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बाजार में हरे झंडों से दुकानें पट गईं हैं। जिनकी जमकर खरीदारी हो रही है। इस पर्व के प्रति मुस्लिम समुदाय के लोगाें में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगाें ने जगह-जगह सजावट का कार्य शुरू कर दिया है। मस्जिदों और घरों में बिजली की आकर्षक सजावट की जा रही है। लोगों ने घरों में हरे रंग के परचम लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिससे बाजार में हरे झंडों की बिक्री तेज हो गई है। खनगा चौराहा, ऊदल चौक के अलावा अन्य स्थानों पर हरे झंडे और बैनर बिक रहे हैं। वहीं तमाम लोग घरों में हरे झंडे तैयार कर कढ़ाई कराने में जुटे हुए हैं। चार जनवरी को यौमे पैदाइश को लेकर झंडों की कढ़ाई कराए जाने से कढ़ाई कारीगरों की बल्ले-बल्ले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडा विक्रेता मोहम्मद सलाम का कहना है कि इस साल बने बनाए झंडाें की मांग ज्यादा है। कढ़ाई वाले झंडे पिछले साल की तुलना में कम पसंद किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली से हरे रंग के परचम लाए गए हैं। लोग हरे रंग के परचम ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उधर यौमे पैदाइश को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खासी चहल पहल बढ़ गई है। लोग सुबह से देर शाम तक बांस बल्लियां गाड़ने और सजावट करने में जुटे हुए हैं।


चांद दिखने के बाद कुरानख्वानी का सिलसिला तेज
बारह रवि उल उव्वल का चांद नजर आने के बाद कुरानख्वानी का सिलसिला तेज हो गया है। लोग घरों, मस्जिदों और प्रतिष्ठानों में कुरानख्वानी के आयोजन करा रहे हैं। प्रतिदिन कुरानख्वानी होने से सुबह नौ बजे से दस बजे तक लोग घरों और मस्जिदों में कुरान पढ़ रहे हैं। एक जनवरी को गौरी मोटर्स में कुरानख्वानी आयोजित की जाएगी। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे फातेहा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed